देश की खबरें | बारामूला में मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, सेना के तीन जवान घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन अज्ञात आतंकी ढेर हो गये और सेना के तीन जवान घायल हो गये।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, चार सितम्बर जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन अज्ञात आतंकी ढेर हो गये और सेना के तीन जवान घायल हो गये।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में पट्टन इलाके के येदिपोरा में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

यह भी पढ़े | Rape Case Against BJP MLA Mahesh Negi: बीजेपी नेता महेश नेगी पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला की नहीं होगी गिरफ्तारी, हाईकोर्ट ने दिया आदेश.

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिससे अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती गोलीबारी में सेना का एक अधिकारी घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए ‘92 बेस अस्पताल’ में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जाती है।

यह भी पढ़े | Encounter In Baramulla District: जम्मू कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 3 आतंकी को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी.

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में तीन आंतकियों को मार गिराया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो विशेष पुलिस अधिकारियों को भी चोटें आईं जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया।

अधिकारी ने कहा कि इस बीच, पुलवामा जिले के बाभर इलाके में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के एक दल पर गोलीबारी शुरु कर दी।

उन्होंने बताया कि इन पंक्तियों के लिखे जाने तक गोलीबारी जारी थी, लेकिन अभी तक दोनों तरफ से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\