देश की खबरें | कर्नाटक में मंदिर के तीन पुजारियों की हत्या, चोर नकदी ले कर फरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मांड्या में एक प्रसिद्ध मंदिर में चोरों ने कथित तौर पर तीन पुजारियों की हत्या कर दी और मंदिर से नकदी ले कर फरार हो गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु,11 सिंतबर कर्नाटक के मांड्या में एक प्रसिद्ध मंदिर में चोरों ने कथित तौर पर तीन पुजारियों की हत्या कर दी और मंदिर से नकदी ले कर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्यों ने बृहस्पतिवार रात अरकेश्वर मंदिर के पुजारियों की चाकू मार कर हत्या कर दी और ‘हुंडी’ (दान पेटी) से नकदी ले कर फरार हो गए।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: आरजेडी छोड़ने के बाद रघुवंश प्रसाद सिंह ने CM नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी, सियासी हलचल तेज.

उन्होंने बताया कि चोरों ने दान पेटी में रखे सिक्के नहीं उठाए।

उन्होंने कहा कि जब बदमाश मंदिर परिसर में घुसे, पुजारी सो रहे थे। पुजारी मंदिर परिसर में ही रहते थे।

यह भी पढ़े | Sudarshan TV: दिल्ली हाईकोर्ट ने सुदर्शन टीवी के ‘बिंदास बोल’ कार्यक्रम के प्रसारण को रोकने से किया मना.

घटना की सूचना पा कर पुलिस महानिरीक्षक सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की।

इस बीच मुख्यमंत्री बी.एस येदियुरप्पा ने पुजारियों की हत्या पर शोक व्यक्त किया और उनके परिजन को पांच-पांच लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह बहुत विचलित कर देने वाला है कि मांड्या के अरकेश्वर मंदिर के पुजारी गणेश, प्रकाश और आनंद की चोरों ने हत्या कर दी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मारे गए मंदिर के पुजारियों के परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे। दोषियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\