देश की खबरें | दिल्ली के मंगोलपुरी में तीन किशोरों ने 9 वर्षीय बधिर लड़की का यौन उत्पीड़न किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में नौ वर्षीय बधिर लड़की का उसके घर के निकट रहने वाले तीन किशोरों द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 10 सितंबर दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में नौ वर्षीय बधिर लड़की का उसके घर के निकट रहने वाले तीन किशोरों द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि तीनों किशोरों को हिरासत में ले लिया गया है। अभी पूछताछ नहीं की गई है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना पिछले सप्ताह की है। पीड़ित बधिर है और उसने अपने परिजन को पहले घटना की जानकारी नहीं दी थी।
अधिकारी ने कहा बाद में लड़की ने मां को घटना के बारे में बताया तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी और सोमवार को शिकायत दर्ज की गई।
यह भी पढ़े | दिल्ली: मंगोलपुरी में 3 नाबलिकों द्वारा 9 वर्षीय बहरी लड़की का यौन उत्पीड़न.
पुलिस ने कहा कि लड़की का बयान दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा कि एमएलसी रिपोर्ट में बलात्कार के संकेत नहीं मिले।
पुलिस ने कहा कि लड़की ने अपने बयान में कहा कि उसका कई बार यौन उत्पीड़न किया जा चुका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)