हैदराबाद, 16 मार्च तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक नाबालिग के यौन उत्पीड़न के मामले में तीन लड़कों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए लड़कों की उम्र 15 से 16 साल के बीच है और वे पीड़िता के साथ एक ही स्कूल में पढ़ते हैं।
गाचीबावली पुलिस थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने वाले एक लड़के और उसे परेशान वाले दो अन्य लड़कों को शनिवार को हिरासत में लिया गया तथा किशोर सुधार गृह भेज दिया गया।
अधिकारी के मुताबिक, आरोपी लड़कों में से एक ने पीड़िता का ‘‘यौन उत्पीड़न’’ किया, जबकि दूसरे ने इस कृत्य का वीडियो बनाया।
पुलिस ने बताया कि हाल ही में तीसरे लड़के ने लड़की से यौन संबंध बनाने के लिए कहा, जिसके बाद पीड़िता ने अपने माता-पिता को इस घटना के बारे में बताया।
पुलिस ने कहा कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY