देश की खबरें | केरल में तीन बहनें एक तालाब में डूबीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के उत्तरी जिले में स्थित एक विशाल तालाब में बुधवार को नहाने गईं तीन महिलाएं डूब गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पलक्कड (केरल), 30 अगस्त केरल के उत्तरी जिले में स्थित एक विशाल तालाब में बुधवार को नहाने गईं तीन महिलाएं डूब गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
घटना बुधवार दोपहर मन्नार्क्कड़ के समीप नत्तुकल पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत आने वाले एक गांव की हुई।
पुलिस ने बताया कि तीनों मृत महिलाएं बहनें हैं और उनकी पहचान रामशीना (23), नशीदा (26) और रिंशी (18) के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, उनमें से दो शादीशुदा थीं और ओणम के मौके पर अपने मायके आईं हुईं थीं।
एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि घटना उस वक्त की है जब उनमें से एक तालाब में फिसल कर गिर गई और बाकियों ने उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी।
उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और महिलाओं को तलाब से निकाल कर पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें नहीं बचाया जा सका।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)