देश की खबरें | अमरनाथ हादसे में मरने वाले तीन तीर्थयात्री राजस्थान के, आर्थिक मदद देगी सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमरनाथ बाढ़ हादसे में मरने वालों में कम से कम तीन तीर्थयात्री राजस्थान के हैं। इसके अलावा राज्य के पांच अन्य तीर्थयात्री घायल हुए हैं। राज्य सरकार ने शनिवार को मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की।

जयपुर, नौ जुलाई अमरनाथ बाढ़ हादसे में मरने वालों में कम से कम तीन तीर्थयात्री राजस्थान के हैं। इसके अलावा राज्य के पांच अन्य तीर्थयात्री घायल हुए हैं। राज्य सरकार ने शनिवार को मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की।

आपदा प्रबंधन व नागरिक सुरक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि इस हादसे में राजस्थान के तीन लोगों की मौत की पुष्टि अब तक हुई है। ये तीनों गंगानगर के रहने वाले हैं। इनकी पहचान मोहनलाल, सुनीता वधवा व सुशील खत्री के रूप में हुई है।

वहीं, पांच लोग घायल हुए हैं जिनमें से दो मामूली चोटें आई हैं जबकि तीन अन्य का इलाज चल रहा है। अधिकारी के अनुसार, राजस्थान के अधिकारी वहां के प्रशासन के संपर्क में हैं और प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

इस बीच, राज्य सरकार ने आज मृतकों के आश्रितों को आर्थिक मदद देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री गहलोत ने अशोक ट्वीट किया, ‘‘अमरनाथ यात्रा में आई प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस आपदा में जान गंवाने वाले राजस्थानी श्रद्धालुओं के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।’’

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के कारण अचानक आई बाढ़ से कम से कम 16 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\