देश की खबरें | झारखंड में मकान में लूटपाट करने की योजना बना रहे तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक मकान में डकैती की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

सरायकेला (झारखंड), 20 जुलाई झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक मकान में डकैती की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने कहा कि उन्हें शनिवार आधी रात को सूचना मिली थी कि तीन कुख्यात अपराधी राजनगर थानाक्षेत्र के इचा गांव में लूटपाट के लिए एक मकान में घुसने की योजना बना रहे हैं।

एसपी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इसके बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू करने के लिए उप-संभागीय पुलिस अधिकारी (सरायकेला) समीर सवैया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

लुनायत ने कहा कि राजनगर थाने के प्रभारी चंचल कुमार ने पर्याप्त बल के साथ कार्रवाई की और तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके पास से एक देसी पिस्तौल, एक कारतूस, चार मोबाइल फोन, एक एयरपॉड और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

एसपी ने बताया कि एक आरोपी हत्या, लूट और जबरन वसूली समेत नौ मामलों में वांछित था और उसके खिलाफ सरायकेला-खरसावां और पड़ोसी पश्चिमी सिंहभूम जिलों में शस्त्र अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज है।

एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों को रविवार को यहां की एक अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Quetta Gladiators vs Karachi Kings, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Middle East Conflict Escalates: तेहरान पर इजरायल के बड़े हमले, ईरान को दी चेतावनी- ‘हमले और बढ़ेंगे’, जानें ताजा हालात