देश की खबरें | ओडिशा में नौका पलटने से लापता हुए तीन लोगों का पता नहीं चला सका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के पारादीप में एक नौका के पलट जाने से लापता हुए तीन मछुआरों का पता नहीं चल पाया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पारादीप (ओडिशा), 20 सितंबर ओडिशा के पारादीप में एक नौका के पलट जाने से लापता हुए तीन मछुआरों का पता नहीं चल पाया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
नेहरुबांग्ला नदी मुहाने पर मंगलवार दोपहर को ‘मा बासुलेइ भारशा-2' नामक मछली पकड़ने वाली नौका पलट गई थी। अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त नौका पर आठ लोग सवार थे जिनमें से पांच को बचा लिया गया था लेकिन तीन लापता हो गए थे।
कम दबाव का क्षेत्र होने के कारण मुहाने पर तेज लहरे होने और चुनौतीपूर्ण स्थितियां होने के बावजूद ओडिशा मरीन फिश प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (ओएमएफपीए) ने एक नौका भेजी और समंदर से तीन व्यक्तियों को बचा लिया जबकि पारादीप बंदरगाह समुद्री विभाग ने दो लोगों को बचाया।
लापता मछुआरों को बचाने के लिए स्थानीय निवासियों और ओएमएफपीए की ओर से हेलीकॉप्टर सहायता के अनुरोध के बाद, भारतीय तटरक्षक बल ने उन्हें खोजने के लिए दो हेलीकॉप्टर और जहाज तैनात किए थे।
अशांत समुद्र और कोहरे के कारण कम दृश्यता तथा शाम में अंधेरे की वजह से खोज अभियान बुधवार सुबह शुरू किया जा सका।
विशेष राहत आयुक्त के कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि तमाम कोशिशों को बावजूद तीन लोगों का पता नहीं लगाया जा सका।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)