देश की खबरें | तेलंगाना में नहर में कार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के जगतियाल जिले में सोमवार को एक कार के नहर में गिर जाने से 21 वर्षीय एक युवती और उसके माता-पिता की डूबकर मौत हो गई। महिला की मई में शादी होने वाली थी।

करीमनगर (तेलंगाना), 15 फरवरी तेलंगाना के जगतियाल जिले में सोमवार को एक कार के नहर में गिर जाने से 21 वर्षीय एक युवती और उसके माता-पिता की डूबकर मौत हो गई। महिला की मई में शादी होने वाली थी।

पुलिस ने बताया कि युवती का 18 वर्षीय भाई इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गया क्योंकि समय रहते वह कार से बाहर कूद गया।

मृतकों की पहचान जगतियाल के रहने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता के. अमरेंद्र राव (50), उनकी पत्नी और बेटी श्रेया के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक, श्रेया की शादी 21 मई को होने वाली थी और वे पास के जोगिनीपल्ली में अपने कुल देवता के मंदिर में पूजा करना चाहते थे।

चारों सुबह साढ़े चार बजे अपने घर से निकले लेकिन राव का कार पर नियंत्रण नहीं रहा और वह एसआरएसपी नहर में गिर गई।

राव के पुत्र द्वारा सूचित किए जाने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों के शवों को बाहर निकला गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड