देश की खबरें | असम में जापानी बुखार से तीन लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में जापानी एनसेफेलाइटिस (दिमागी बुखार) से तीन और लोगों की मौत हो गई। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गयी है।
गुवाहाटी, 13 जुलाई असम में जापानी एनसेफेलाइटिस (दिमागी बुखार) से तीन और लोगों की मौत हो गई। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गयी है।
असम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने बयान में कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान दिमागी बुखार के कारण करीमगंज में दो और शिवसागर में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
इसमें कहा गया है कि इसके अलावा इस बुखार के तीन नए मामले धेमाजी में जबकि दो मोरीगांव में और एक डिब्रूगढ़ में सामने आये हैं ।
बयान के अनुसार ताजा मौत के बाद प्रदेश में इस बीमारी के कारण अब तक कुल 16 लोगों की जान चली गई है।
इसमें कहा गया है कि असम में 1 जुलाई से अब तक दिमागी बुखार के कुल 121 मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत की उपस्थिति में दिमागी बुखार और एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) की स्थिति पर समीक्षा बैठक की गई।
बयान के अनुसार, यह निर्णय किया गया है कि महंत बृहस्पतिवार को स्थिति की विस्तार से जिलेवार समीक्षा करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)