देश की खबरें | ट्रेलर और कार की भिड़ंत में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बीकानेर जिले के जामसर थाना क्षेत्र में सोमवार को ट्रेलर और कार की आमने सामने की भिडंत में कार में सवार भाजपा देहात के पूर्व जिला अध्यक्ष सहित तीन लोगो की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बीकानेर, 14 सितंबर राजस्थान के बीकानेर जिले के जामसर थाना क्षेत्र में सोमवार को ट्रेलर और कार की आमने सामने की भिडंत में कार में सवार भाजपा देहात के पूर्व जिला अध्यक्ष सहित तीन लोगो की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि बीकानेर—श्रीगंगानगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगदेवाला के पास

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine: सीरम इंस्टीट्यूट के प्रमुख अदार पूनावाला बोले- 2024 के आखिरी तक ही सबके लिए उपलब्ध हो सकेगी कोविड-19 वैक्सीन.

ट्रेलर और कार की भिडंत में कार में सवार भाजपा देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद (54), उनकी माता चिमना देवी (78) व चाची कमला देवी जाट (65) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि कार सवार तीनों लोगो किसी रिश्तेदार की मौत में बैठने के लिये बीकानेर से लूणकरणसर जा रहे थे।

यह भी पढ़े | अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात: 14 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस जांच अधिकारी ग्यारसी लाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। इस संबंध में ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जायेगा।

केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट कर संवेदनाए जताई है।

सं कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\