देश की खबरें | ओडिशा में फर्जी माओवादी बनकर तीन व्यक्तियों ने की जबरन वसूली , गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भवानीपटना, नौ अगस्त ओडिशा के कालाहांडी जिले में खुद को माओवादी बताते हुए एक व्यापारी से कथित रूप से पैसे की जबरन वसूली करने के मामले में रविवार को तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

धरमगढ़ के उप-संभागीय पुलिस अधिकारी एल पांडा ने बताया कि जयपटना थानाक्षेत्र के बादपुझारिगुडा गांव में शनिवार रात को इन तीनों ने अपने आप को माओवादी बताते हुए पहले तो व्यापारी से दस लाख रुपये मांगे लेकिन जब उसने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता प्रकट की तब वे अंतत: 70,000 रुपये पर मान गये। उसके बाद तीनों रात को व्यापारी के घर से यह राशि लेकर चले गये।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: बहराइच के जिलाधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित.

पांडा के अनुसार व्यापारी ने पुलिस को इस बारे में बताया और वह नंबर भी दिया जिससे जबरन वसूली का फोन आया था। पुलिस ने फिर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार जांच के दौरान पता चला कि ये तीनों माओवादी नहीं हैं।

यह भी पढ़े | Karnataka Rains: मौसम विभाग ने जाहिर की आशंका, कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में अगले 24 घंटो में हो सकती है भारी बारिश.

पांडा ने कहा, ‘‘वे (तीनों) व्यापारी से पैसा बनाना चाहते थे।’’

पांडा के मुताबिक पुलिस ने तीनों के पास से तीन मोबाइल फोन और 70,000 रुपये जब्त किये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)