देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के तीन नए मामले, संक्रमितों की संख्या 277 पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में बृहस्पतिवार को तीन और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या 277 पहुंच गई।

जियो

शिमला, 28 मई हिमाचल प्रदेश में बृहस्पतिवार को तीन और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या 277 पहुंच गई।

ये तीनों मामले सोलन जिले में मिले हैं।

यह भी पढ़े | टिड्डियों के हमले के मद्देनजर दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय ने बुलाई बैठक, र्तमान स्थिति और तैयारियों पर की जा रही है चर्चा: 28 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सोलन के जिला स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ) एन के गुप्ता ने कहा कि नालागढ़ तहसील के रामशहर में एक महिला और उसके 17 वर्षीय बेटे में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इसके अलावा, बड्डी की एक 30 वर्षीय महिला भी संक्रमित पायी गई है। वह हाल ही में उत्तर प्रदेश के शामली से लौटी थी।

यह भी पढ़े | कोरोना का भय: मुंबई के धारावी में प्रवासियों की उमड़ी हुजूम, सुबह से कर रहे हैं बसों का इंतजार.

राज्य में अब 201 लोगों का इलाज चल रहा है और 70 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं, जबकि छह लोगों की मौत हो चुकी है।

हमीरपुर में कोविड-19 के सर्वाधिक 85 मरीज हैं। कुल 93 मामलों में से सात संक्रमणमुक्त हो चुके हैं जबकि एक की मौत हो गई।

कांगड़ा में 46 लोग संक्रमित हैं जबकि ऊना में 15, बिलासपुर और सोलन में 14-14, चंबा में नौ, मंडी में आठ, शिमला में सात, सिरमौर में दो और कुल्लू में एक शख्स संक्रमित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान