हांगकांग में चीनी राष्ट्रगान विधेयक पर चर्चा के दौरान तीन सांसदों को निकाला गया बाहर

हांगकांग संसद से बृहस्पतिवार सुबह लोकतंत्र समर्थक तीन सांसदों को चैम्बर से बाहर निकाल दिया गया जिससे विवादित विधेयक पर चर्चा दूसरे दिन की शुरुआत में बाधित हो गई. हांगकांग की संसद में उस विधेयक पर चर्चा होनी है जिससे इस अर्द्ध स्वायत्त शहर में चीन के राष्ट्रगान का अपमान करना अपराध के दायरे में आएगा.

चीन का झंडा (photo Credits: PTI)

हांगकांग, 28 मई:  हांगकांग संसद (Hong Kong Parliament) से बृहस्पतिवार सुबह लोकतंत्र समर्थक तीन सांसदों को चैम्बर से बाहर निकाल दिया गया जिससे विवादित विधेयक पर चर्चा दूसरे दिन की शुरुआत में बाधित हो गई. हांगकांग की संसद में उस विधेयक पर चर्चा होनी है जिससे इस अर्द्ध स्वायत्त शहर में चीन के राष्ट्रगान का अपमान करना अपराध के दायरे में आएगा. संसद अध्यक्ष एंड्रियू लेयु्ंग ने बैठक शुरू होने के कुछ मिनटों में इसे स्थगित कर दिया और सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष, स्टैरी ली लिखी व्यंग्यात्मक तख्ती दिखाने के लिए सांसद एडी चू को बाहर निकाल दिया.

ली को हाल ही में उस महत्वपूर्ण समिति का अध्यक्ष चुना गया था जिसने राष्ट्रगान विधेयक को विचार के लिए संसद के पास भेजा था. सुरक्षाकर्मी चू को बाहर लेकर गए जिस पर साथी लोकतंत्र समर्थक सांसदों ने विरोध किया और उन्हें रोकने की कोशिश की. बैठक फिर से शुरू होने पर जब ल्युंग ने चू को चैंबर से बाहर करने के फैसले पर स्पष्टीकरण देना शुरू किया तो एक अन्य लोकतंत्र समर्थक सांसद रे चान ने चिल्लाना शुरू कर दिया और इसके बाद अध्यक्ष के आसन के सामने प्लास्टिक की एक बड़ी बोतल से फर्श पर भूरे रंग की कोई सामग्री फेंकने के बाद तीसरे सांसद टेड हुई को बाहर निकाल दिया गया.

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की तत्काल ऑनलाइन बैठक के लिए किया अनुरोध, चीन ने भारत को दिए सुलह के संदेश

चू ने चैंबर के बाहर ने कहा, ‘‘हम इस संसद में राष्ट्रगान विधेयक को पारित होने से रोकने के लिए कोई भी तरीका इस्तेमाल करना चाहते हैं क्योंकि यह कानून हांगकांग के लोगों पर दबाव डालने का एक अन्य तरीका है.’’ आलोचकों का कहना है कि राष्ट्रगान विधेयक शहर में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को करारा झटका है.

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने बुधवार को कांग्रेस को सूचित किया ट्रम्प प्रशासन अब हांगकांग को चीनी भूभाग का स्वायत्त क्षेत्र नहीं मानता जिससे पूर्व ब्रिटिश कॉलोनी को अमेरिका द्वारा दिए व्यापार और वित्तीय दर्जे में प्राथमिकता को वापस लेने की संभावना पैदा हो गई है. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजिआन ने पोम्पिओ की घोषणा के बाद कहा कि चीन हांगकांग के मामलों में किसी भी अनुचित विदेशी हस्तक्षेप के खिलाफ आवश्यक कदम उठाएगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

चीनी राष्ट्रगान का अपमान करना अब हांगकांग में होगा गैरकानूनी, विधेयक को मिली मंजूरी

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी