देश की खबरें | अमरावती में कोविड-19 से तीन और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के अमरावती जिले में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 227 नए मामले सामने आए और इस महामारी से तीन और मरीजों की मौत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती/पुणे, पांच सितंबर महाराष्ट्र के अमरावती जिले में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 227 नए मामले सामने आए और इस महामारी से तीन और मरीजों की मौत हो गई।

इसके बाद जिले में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,736 हो गई और इस महामारी से मरने वालों की संख्या 150 पहुंच गई।

यह भी पढ़े | Hazrat Nizamuddin Dargah to Open for Devotees: 6 सितंबर से खोली जाएगी हजरत निजामुद्दीन दरगाह, सरकार की गाइडलाइंस का होगा पालन.

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जिले में अब तक कोविड-19 के 5,073 मरीज ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में 1,513 मरीजों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | कोरोना के असम में बीते 24 घंटे में 2698 नए मरीज पाए गए: 5 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसी बीच पुणे जिले में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,050 नए मामले सामने आए।

इसके बाद जिले में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,88,566 हो गई।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नए मामलों में से 1,736 मरीज पुणे महानगर पालिका क्षेत्र के हैं।

उन्होंने कहा कि जिले में दिनभर में कोविड-19 के 1,456 मरीज ठीक हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\