राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 3 और लोगों की हुई मौत, 204 नए मामले आए सामनें
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को तीन और मौत दर्ज की गईं जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 443 हो गई है. इसके साथ ही संक्रमण के 204 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 19,256 हो गई है जिनमें से 3,461 रोगी उपचाराधीन हैं. राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है.
जयपुर, 4 जुलाई: राजस्थान में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से शनिवार को तीन और मौत दर्ज की गईं जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 443 हो गई है. इसके साथ ही संक्रमण के 204 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 19,256 हो गई है जिनमें से 3,461 रोगी उपचाराधीन हैं. इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को भरतपुर और झुंझुनू में एक-एक व्यक्ति की मौत दर्ज की गई.
इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 443 हो गई है. केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 163 हो गई है, जबकि जोधपुर में 53, भरतपुर में 39, कोटा में 23, अजमेर में 19, बीकानेर में 16 और नागौर में 12 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है. अन्य राज्यों के 30 रोगियों की भी यहां मौत हुई है.
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस से जंग: पटना के महावीर मंदिर में ऑटोमेटिक मशीन से भक्तों को दिया जा रहा है चरणामृत
उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े दस बजे तक राज्य में संक्रमण के 204 नए मामले सामने आए. इनमें बाड़मेर में 36, बीकानेर में 25, नागौर में 23, जयपुर में 17, डूंगरपुर में 13, जालौर व झुंझुनू में 11-11 और कोटा में आठ नए मामले शामिल हैं. राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है.