विदेश की खबरें | तीन महीने बाद यूरोप के कुछ देशों ने सीमाओं को खोला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए रास्ता अभी भी बंद है और इस पर भी अनिश्चितता है कि यूरोप के कई देश अपने नागरिकों को दूसरे देश की यात्रा करने की अनुमति देंगे या नहीं ।

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए रास्ता अभी भी बंद है और इस पर भी अनिश्चितता है कि यूरोप के कई देश अपने नागरिकों को दूसरे देश की यात्रा करने की अनुमति देंगे या नहीं ।

वायरस का खतरा अब भी बना हुआ है तथा लगातार सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है । चीन की राजधानी बीजिंग में एक बार फिर से संक्रमण का मामला सामने आया है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान: हिरासत में लिए गए भारतीय उच्चायोग के दोनों अधिकारी रिहा.

इटली द्वारा सीमाओं को खोलने के दो हफ्ते बाद जर्मनी और फ्रांस ने भी सीमा पर पाबंदी खत्म कर दी है। यूनान में भी सोमवार से पर्यटकों का स्वागत होने लगा है । यूरोप के अन्य देशों से आने वाले यात्रियों को अब कोरोना वायरस की जांच नहीं करानी पड़ेगी ।

यूरोपीय संघ (ईयू) में 27 देश हैं और कई देशों में अब भी दूसरे देशों के यात्रियों के आने के लिए पाबंदी खत्म नहीं हुई है । जुलाई की शुरूआत या फिर आगे तक यह पाबंदी रह सकती है ।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में जुलाई तक दर्ज हो सकते हैं COVID-19 के 12 लाख मामले, संक्रमण से 2,632 लोगों की हुई मौत.

स्पेन ने भी सोमवार को जर्मनी के हजारों पर्यटकों को आने की इजाजत दी।

उधर, संक्रमण के नए मामले आने पर बीजिंग में कुछ प्राथमिक स्कूलों को सोमवार से शुरू करने की योजना रद्द कर दी गयी। सामाजिक दूरी के नियमों में ढील देने के फैसले को भी पलट दिया गया।

दक्षिण कोरिया भी संक्रमण के फिर से प्रसार पर रोक लगाने के लिए काम कर रहा है। देश में सोमवार को कोविड-19 के 37 नए मामले आए ।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि उनका देश संकट से उबर रहा है। सरकार के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 8246 नए मामले आने से संक्रमित लोगों की संख्या 537,210 हो गयी है। रूस में संक्रमण से 7,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी