देश की खबरें | उत्तर-पूर्वी दिल्ली में बुजुर्ग महिला के घर में लूटपाट के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक बुजुर्ग महिला की हत्या करने और उसके घर से कीमती सामान लूटने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 जून उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक बुजुर्ग महिला की हत्या करने और उसके घर से कीमती सामान लूटने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान जाहिद (22), नाजिम (23) और सोहेब (23) के रूप में की गयी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी जाहिद बुजुर्ग महिला का भतीजा है। वह उसी घर में किराएदार के रूप में रह रहा था और अपने सहयोगियों की मदद से लूट को अंजाम दिया क्योंकि उस पर उसकी मौसी द्वारा 10 लाख रुपये वापस करने का दबाव डाला जा रहा था जो उसने उससे उधार लिया था।

पुलिस के अनुसार,आठ जून को जाफराबाद क्षेत्र के मौजपुर में अंबेडकर बस्ती स्थित एक मकान में लूट की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि लूट के दौरान घायल हुए अब्बास, उनकी पत्नी शमीम और जाहिद को पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शमीम (70) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

इस दौरान घर पूरी तरह से बिखरा पड़ा मिला। उन्होंने कहा कि पुलिस की अपराध शाखा की टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने अपराध स्थल का निरीक्षण किया और वहां से नमूने एकत्र किए।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक अब्बास ने कहा कि आठ जून को अपराह्न जब वह अपनी पत्नी और जाहिद के साथ अपने घर पर थे, तभी चार-पांच लोग अंदर घुस आए और उन पर चाकुओं से हमला कर दिया। लूटपाट करने से पहले हमलावरों ने उनके हाथ बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।

उत्तरी-पूर्वी दिल्ली की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) संध्या स्वामी ने कहा, ‘‘ जांच के दौरान पुलिस की कई टीमें गठित की गईं। स्थानीय खुफिया जानकारी एकत्र करने के लिए तकनीकी निगरानी के अलावा पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया था। पुलिस की एक टीम ने आस-पास लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। ’’

एडीसीपी संध्या स्वामी ने कहा, ‘‘ खुफिया जानकारी के आधार पर स्थानीय स्रोतों के माध्यम से जाहिद, नाजिम और सोहेब नाम के तीन लोगों से लंबी पूछताछ की गई और बाद में इस घटना के सिलसिले में उन्हें गिरफ्तार किया गया।’’

उन्होंने खुलासा किया कि जाहिद, शमीम का भांजा है। वह अपनी मां और भाइयों के साथ उसी मकान की पहली मंजिल पर किराए पर रहता है और बेल्ट बनाने की फैक्टरी चलाता है।

पुलिस ने बताया कि करीब तीन साल पहले जाहिद ने अपना कारोबार शुरू करने के लिए शमीम से लगभग 10 लाख रुपए का कर्ज लिया था, लेकिन वह रकम नहीं चुका पाया।

स्वामी ने बताया कि शमीम उससे पैसे वापस मांगती रहती थी और इससे परेशान होकर जाहिद ने उसे (शमीम) लूटने की साजिश रची। उसने इस साजिश में अपने दोस्त नाजिम और अन्य लोगों को शामिल किया। 23 मार्च से उन्होंने दो बार लूट का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि लूटपाट के दिन चार लोग लूट के इरादे से घर में घुसे। वारदात के वक्त घर के अंदर पहले से मौजूद जाहिद ने गेट खुला रखने में भूमिका निभाई। लुटेरों के जाने के बाद जाहिद ने बेहोश होने का नाटक किया ताकि लगे कि वह लूटपाट के दौरान घायल हुआ है। ’’

पुलिस ने कहा कि आरोपियों के अन्य साथियों को पकड़ने और उनसे लूटे गए आभूषण और पैसे बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड