Gangster Lawrence Bishnoi Gang: श्रीगंगानगर में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

राजस्थान की श्रीगंगानगर जिला पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, यह गिरोह व्यावसायी हरखचंद मालपानी से रंगदारी वसूलने का प्रयास कर रहा था.

प्रतीकात्मक (Photo Credit: Pixabay)

जयपुर, 17 मार्च : राजस्थान की श्रीगंगानगर जिला पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, यह गिरोह व्यावसायी हरखचंद मालपानी से रंगदारी वसूलने का प्रयास कर रहा था. मालपानी से इस संबंध में मिली शिकायत के आधार पर कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस इसकी जांच कर रही थी. पुलिस ने बताया कि मालपानी ने तहरीर में कहा था कि आरोपी लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के नाम पर उनसे जबरन वसूली कर रहे थे.

उन्होंने कहा, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू, सचिन और हरीश के रूप में हुई है, जो पंजाब के रहने वाले हैं. श्रीगंगानगर के पुलिस अधीक्षक अनिल पारिस देशमुख ने बताया, "कल रात तीन लोगों को एक स्थानीय व्यवसायी से पैसे ऐंठने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. उनका संबंध गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से है.’’ पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार, पुलिस को आरोपियों के श्रीगंगानगर में होने की सुचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई. यह भी पढ़ें : Delhi Liquor Scam: ED ने मनीष सिसोदिया की हिरासत 7 दिन और बढ़ाने की मांग की, किए कई खुलासे

बयान के अनुसार, साधुवाली इलाके के पास पुलिस की गाड़ियों को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और इस दौरान आरोपी हरीश ने पुलिस पर गोली चलायी. पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में हरीश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया. उन्होंने बताया कि आरोपी हरीश को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है जबकि अन्य गिरफ्तार आरोपियों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट