देश की खबरें | श्रीनगर में मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकवादी मारे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में बुधवार को लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए। ये शहर के खोनमोह इलाके में नौ मार्च को एक सरपंच की हत्या में शामिल थे।

श्रीनगर, 16 मार्च जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में बुधवार को लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए। ये शहर के खोनमोह इलाके में नौ मार्च को एक सरपंच की हत्या में शामिल थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के नौगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने कहा, ‘‘ आतंकवादियों की पहचान शोपियां के आदिल तेली और साकिब तांत्रे के तौर पर हुई है। तीसरा आतंकवादी शायद उमर तेली है। हमने पहचान के लिए उनके परिवार को बुलाया है। ये तीनों लश्कर-ए-तैयबा के स्थानीय आतंकवादी थे।’’

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 और दो बंदूक बरामद हुई हैं।

आईजीपी ने बताया कि ये तीनों शहर के खोनमोह इलाके में नौ मार्च को हुई एक सरपंच की हत्या में शामिल थे। वे पंचायती राज संस्था के सदस्यों और संरक्षित लोगों पर हमले करते थे।

कुमार ने कहा, ‘‘यह अभियान पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है। हमने बडगाम में प्रादेशिक सेना के एक जवान सहित केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों एवं सरपंचों आदि की हालिया हत्याओं में शामिल सभी ‘मॉड्यूल’ का भंडाफोड़ किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ पाकिस्तान नहीं चाहता कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया या विकास जारी रहे, इसलिए वे पंचों, सरपंचों को निशाना बना रहे हैं..लेकिन हम उन्हें मुहतोड़ जवाब दे रहे हैं। हम उनकी पहचान कर रहे हैं, उन्हें गिरफ्तार कर रहे हैं और मुठभेड़ों में उन्हें ढेर कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\