देश की खबरें | गुरुग्राम में मिट्टी धंसने से तीन श्रमिकों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम के पटौदी इलाके में मंगलवार को एक तालाब की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह जानकारी पुलिस ने दी।

गुरुग्राम, 13 जून गुरुग्राम के पटौदी इलाके में मंगलवार को एक तालाब की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना सुबह साढ़े दस बजे के करीब उस समय हुई जब यहां के दारापुर गांव में करीब छह फुट ऊंचा मिट्टी का टीला आठ मजदूरों पर गिर गया। पुलिस के अनुसार खुदाई का कार्य ग्रामीण रोजगार योजना ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम’ (मनरेगा) के तहत किया जा रहा था।

पुलिस ने कहा कि उनमें से सात टीले के अंदर फंस गई थीं, जबकि किरण देवी नाम की एक श्रमिक वहां से निकलने में सफल रही। पुलिस ने बताया कि इसके बाद किरण देवी ने शोर मचाया जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि बचाव अभियान में सभी महिलाओं को बाहर निकाला गया और बाद में एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन महिलाओं को सिविल अस्पताल, गुरुग्राम और एक श्रमिक का पटौदी में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान प्रियंका, कोला और बिल्लो के रूप में की गई है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस मिट्टी धंसने की घटना में जीवित बची किरण देवी का बयान दर्ज करेगी। पुलिस उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

AAP नेतृत्व को आत्ममंथन की जरूरत, 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर BJP का हमला

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू