UP Road Accident: उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में तीन की मौत, दो घायल
दिल्ली-मेरठ राजमार्ग पर रविवार देर रात तेज गति से चल रही एक कार पलटने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई तथा दो व्यक्ति घायल हो गए.
गाजियाबाद, 6 जुलाई : दिल्ली-मेरठ राजमार्ग पर रविवार देर रात तेज गति से चल रही एक कार पलटने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई तथा दो व्यक्ति घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि रात लगभग डेढ़ बजे कार चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिससे वह रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई.
पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने कहा कि पांच दोस्त- हर्ष गौतम, मनीष, सुबोध, इफ्तेखार और मंजीत हरिद्वार जा रहे थे जब यह दुर्घटना हुई. यह भी पढ़ें : Odisha: ससुरालियों द्वारा खाने में मटन न परोसे जाने पर दूल्हे ने तोड़ी शादी, दूसरी महिला से रचाया विवाह
एसपी ने कहा कि हादसे में हर्ष गौतम, मनीष और सुबोध की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मंजीत तथा इफ्तेखार की हालत गंभीर है.
Tags
संबंधित खबरें
Bihar Food Poisoning: बिहार के बांका पुलिस लाइन में मेस का खाना खाने के बाद 100 से ज्यादा ट्रेनी जवान पड़े बीमार, अस्पताल में भर्ती
LPG की किल्लत के डर से देशभर में 'इंडक्शन' की भारी मांग: रसोई गैस के विकल्प के तौर पर इलेक्ट्रिक कुकिंग की ओर बढ़ रहे लोग
Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार ने यात्रियों से भरे ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, 1 की मौत, कई घायल; Disturbing Video
Nair Hospital Bomb Threat: मुंबई के नायर अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
\