देश की खबरें | बेंगलुरु में पानी की टंकी गिरने से तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के बेंगलुरु में शिवाजीनगर बस स्टैंड के निकट चार मंजिला एक इमारत से पानी की टंकी गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, तीन अगस्त कर्नाटक के बेंगलुरु में शिवाजीनगर बस स्टैंड के निकट चार मंजिला एक इमारत से पानी की टंकी गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान अरुल (40), कोटा नागेश्वर राव (32) और करण थापा (32) के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार रात लगभग साढ़े दस बजे उस समय हुई, जब कुछ लोग सड़क किनारे एक खाद्य विक्रेता के पास खड़े थे।

उसने बताया कि अचानक इमारत से पानी की टंकी खाद्य विक्रेता और उसके ग्राहकों पर गिर गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में विक्रेता और उसके तीन ग्राहक घायल हो गये। विक्रेता हालांकि मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि तीन घायलों को निकटवर्ती एक अस्पताल ले जाया गया जहां अरुल और कोटा नागेश्वर राव को मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान करण की भी मौत हो गई।

बेंगलुरु के पुलिस उपायुक्त (पूर्व) भीमाशंकर एस गुलेद ने कहा, ‘‘हमने घटना के संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए (लापरवाही के कारण मौत) के तहत मामला दर्ज किया है और इस सिलसिले में जांच जारी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Preview: दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\