विदेश की खबरें | कंबोडिया के अंकोरवाट यूनेस्को स्थल पर आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह स्थल यूनेस्को की ऐतिहासिक धरोहरों की सूची में शामिल है। पर्यटक शुक्रवार दोपहर को मुख्य मंदिर के आसपास शरण ले रहे थे तभी बिजली गिरी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यह स्थल यूनेस्को की ऐतिहासिक धरोहरों की सूची में शामिल है। पर्यटक शुक्रवार दोपहर को मुख्य मंदिर के आसपास शरण ले रहे थे तभी बिजली गिरी।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में घटना के बाद दो एंबुलेंस को आते हुए देखा गया और मौके पर मौजूद लोगों और अधिकारियों को कुछ घायलों को ले जाते हुए और दूसरों को बाहर निकलने में मदद करते हुए देखा गया। अन्य तस्वीरों में अस्पताल में कई लोगों का इलाज होते हुए देखा जा सकता है।

घटना के अगले दिन कंबोडिया के पर्यटन मंत्री हौत हक ने एक बयान जारी कर लोगों से घटना से जुड़े ऑनलाइन पोस्ट हटाने को कहा, साथ ही कहा कि ‘‘नकारात्मक सूचना’’ के प्रसार से देश के पर्यटन क्षेत्र को नुकसान हो सकता है।

अधिकारियों ने घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन सोमवार को एक अधिकारी ने मामले की संवेदनशीलता के कारण नाम न बताने की शर्त पर ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से बातचीत करते हुए इस बात की पुष्टि की कि बिजली गिरने से तीन लोग मारे गए हैं जो सभी कंबोडियाई नागरिक हैं।

अंकोरवाट स्थल के प्रवक्ता और क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी ने इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

प्रधानमंत्री हुन मानेट नीत कंबोडिया सरकार सूचनाओं पर कड़ी पकड़ रखती है। मानवाधिकार समूहों ने सरकार पर आलोचकों और राजनीतिक विरोधियों पर मुकदमा चलाने के लिए अदालती प्रणाली का उपयोग करने का आरोप लगाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\