देश की खबरें | पंजाब में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, 40 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मोगा जिले में मोगा-अमृतसर मार्ग पर शुक्रवार को दो बसों के बीच टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए।

मोगा, 23 जुलाई पंजाब के मोगा जिले में मोगा-अमृतसर मार्ग पर शुक्रवार को दो बसों के बीच टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए।

मृतक एवं जख्मी लोग कांग्रेस के समर्थक थे जो एक मिनी बस में सवार होकर जीरा शहर से चंडीगढ़ जा रहे थे। वे नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस प्रमुख बनने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि मिनी बस सरकारी पेप्सू रोडवेज की बस से लोहारा गांव के पास टकरा गई।

मोगा के उपायुक्त संदीप हंस ने कहा कि मृतकों की पहचान वर्षा सिंह, विक्की और गुरतेज सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को लुधियाना के एक अस्पताल में भेजा गया है।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘मोगा जिले में बस दुर्घटना के बारे में जानकारी मिलने से दुख हुआ जिसमें कांग्रेस के तीन समर्थकों की मौत होने की खबर है और कई अन्य व्यक्ति जख्मी हुए हैं। मोगा के उपायुक्त को निर्देश दिया है कि सभी जख्मी लोगों को तुरंत चिकित्सा सहायता दी जाए और सरकार को रिपोर्ट भेजी जाए।’’

चंडीगढ़ में सिद्धू के राज्य कांग्रेस अध्यक्ष बनने के अवसर पर मृतकों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण को प्रशासन ने किया जमींदोज

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match M Chinnaswamy Pitch Report: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला; मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

RCB vs LSG Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े