देश की खबरें | उत्तर-पूर्वी दिल्ली में तीन पत्रकारों पर हमला: पत्रिका ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसे एक समाचार पत्रिका से एक शिकायत मिली है कि पूर्वोत्तर दिल्ली में भीड़ ने उसके तीन पत्रकारों के साथ मारपीट की। वहां वे फरवरी में हुए दंगों की रिपोर्टिंग के सिलसिले में गये थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 अगस्त पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसे एक समाचार पत्रिका से एक शिकायत मिली है कि पूर्वोत्तर दिल्ली में भीड़ ने उसके तीन पत्रकारों के साथ मारपीट की। वहां वे फरवरी में हुए दंगों की रिपोर्टिंग के सिलसिले में गये थे।

शिकायत में कहा गया है कि इन तीन पीड़ित पत्रकारों में एक महिला पत्रकार भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश के कई जिलों में कल भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया अलर्ट: 12 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

संयुक्त पुलिस आयुक्त (पर्वी क्षेत्र) आलोक कुमार ने कहा, ‘‘हमें दोनों पक्षों(पत्रिका और स्थानीय लोगों) की ओर से शिकायतें मिली हैं तथा हम उन पर गौर कर रहे हैं। ’’

पत्रिका के हिंदी संस्करण के ट्विटर हैंडल ने बुधवार को सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘कल दोपहर उत्तर पूर्वी दिल्ली के सुभाष मोहल्ले में पुरूषों और महिलाओं के एक समूह ने कारवां के तीन पत्रकारों को रिपोर्टिंग करने से रोकने के उद्देश्य से उनके साथ मारपीट इनमें एक महिला भी है। ’’

यह भी पढ़े | Hizbul Mujahideen Commander Azaad Lalhari killed in Pulwam: जम्मू कश्मीर के पुलवामा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, आतंकी आजाद ललहारी ढेर, रियाज नायकू की मौत के बाद बना था हिजबुल कमांडर.

पत्रिका ने आरोप लगाया कि भीड़ ने उनके साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और सांप्रदायिक टिप्पणियां कीं।

पत्रिका ने कहा कि बाद में तीनों पत्रकारों को पुलिस ने बचाया और उन्हें पास के भजनपुरा पुलिस थाने ले गई।

उल्लेखनीय है कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थकों एवं इसका विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों के बाद 24 फरवरी को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई गई थी जिसमें कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई और करीब 200 अन्य घायल हो गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\