विदेश की खबरें | अमेरिका में तीन ईरानी नागरिकों पर साइबर हमले का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विभाग ने कहा कि इन हमलों के जरिये बिजली कंपनियों, स्थानीय सरकारों, छोटे व्यवसायों और गैर-लाभकारी संस्थाओं को निशाना बनाया गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

विभाग ने कहा कि इन हमलों के जरिये बिजली कंपनियों, स्थानीय सरकारों, छोटे व्यवसायों और गैर-लाभकारी संस्थाओं को निशाना बनाया गया।

उसने कहा कि आरोपियों ने अमेरिका और अन्य स्थानों पर कई लोगों को निशाना बनाया, उनके नेटवर्क से डाटा चोरी किया और चोरी की गई जानकारी को ‘अनलॉक’ करने के लिए पैसों की मांग की।

मामला न्यूजर्सी की संघीय अदालत में दायर किया गया था, जहां पिछले साल यूनियन काउंटी में एक नगर पालिका को निशाना बनाया गया था।

न्याय विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि माना जाता है कि तीनों आरोपी ईरान में हैं और उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now