देश की खबरें | हिमाचल के हमीरपुर में कार में आग लगने से तीन घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हमीरपुर में नादौन कासवा के पास ब्यास नदी पर एक पुल की रेलिंग से एक कार के टकरा जाने से उसमें आग लग गई, जिससे उसमें कार सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), 17 जून हमीरपुर में नादौन कासवा के पास ब्यास नदी पर एक पुल की रेलिंग से एक कार के टकरा जाने से उसमें आग लग गई, जिससे उसमें कार सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कार सवार लोग शीशा तोड़कर बाहर निकले, लेकिन कार पूरी तरह जल चुकी थी।

पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी तीन लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए और उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, वे ज्वालाजी से नादौन जा रहे थे, जब शनिवार रात नादौन को कांगड़ा जिले से जोड़ने वाले मझीन चौक के पास दुर्घटना हुई।

दुर्घटना के कारण शोर सुनकर घटनास्थल के पास स्थित एक होटल के कर्मचारी बाहर आए और देखा कि लोग वाहन से बाहर निकल रहे हैं। उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि क्रेन की मदद से कार को सड़क से हटाया गया।

उन्होंने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\