विदेश की खबरें | पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आईएसआईएस कमांडर समेत तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने देश के पंजाब प्रांत में आईएसआईएस के एक "महत्वपूर्ण" कमांडर सहित तीन कथित आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, तीन अगस्त पाकिस्तान की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने देश के पंजाब प्रांत में आईएसआईएस के एक "महत्वपूर्ण" कमांडर सहित तीन कथित आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) ने एक बयान में कहा कि फैसलाबाद, झेलम और चकवाल शहरों में खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान के दौरान तीन आईएसआईएस आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

सीटीडी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों में आईएसआईएस का एक "महत्वपूर्ण" कमांडर अब्दुल वहाब भी शामिल है। अन्य दो आईएसआईएस आतंकवादियों की पहचान सैफुल्लाह और खुर्रम अब्बास के रूप में हुई है।

बयान के अनुसार संदिग्धों के पास से विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार किए गए लोगों को आगे की जांच के लिए अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।

पिछले महीने सीटीडी ने पंजाब प्रांत में 38 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था जिनमें से अधिकतर आईएसआईएस और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से संबंधित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट