विदेश की खबरें | तीन चीनी युद्धपोत ताइवान जलडमरूमध्य से होकर गुजरे : ताइवान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मंत्रालय ने कहा कि पोतों की गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मंत्रालय ने कहा कि पोतों की गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी।

मंत्रालय की ओर से एक ट्वीट में कहा गया कि तीन पोत दोपहर में ताइवान जलडमरूमध्य से होकर उत्तर की ओर बढ़े और ये पोत ‘मीडियन रेखा’ के पश्चिम में थे। मीडियन रेखा अनाधिकारिक सीमा रेखा है जिसपर कभी दोनों पक्ष सहमत हो गये थे।

अमेरिका-चीन के बिगड़ते रिश्तों के बीच हाल के महीनों में चीन ने ताइवान के आसपास अपनी सैन्य गतिविधियों को तेज कर दिया है। चीन का दावा है कि ताइवान उसके देश का हिस्सा है।

मंत्रालय की ओर से कहा गया कि शुक्रवार से शनिवार के बीच 24 घंटों के दौरान उसने ताइवान के आसपास 10 चीनी पोतों और चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के 33 विमानों का पता लगाया।

यह भी बताया कि 12 विमान ताइवान जलडमरूमध्य की ‘मीडियन रेखा’ को पार कर गए थे या ताइवान के हवाई रक्षा क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे।

इसके जवाब में ताइवान की सेना ने विमानों, युद्धपोतों और भूमि आधारित मिसाइल प्रणाली को तैनात किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup Final Live Toss And Scorecard: दुबई में भारत महिला की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan 1st T20I Stats And Preview: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच होगी रोमांचक टक्कर, आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड