देश की खबरें | खरगोन जिले में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन लड़कों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के एक गांव में बुधवार को पानी से भरे गड्ढे में खेलते समय तीन नाबालिग लड़कों की डूबने से मौत हो गयी।

खरगोन, 18 जनवरी मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के एक गांव में बुधवार को पानी से भरे गड्ढे में खेलते समय तीन नाबालिग लड़कों की डूबने से मौत हो गयी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) धर्मवीर सिंह ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर ऊन थाना क्षेत्र के मोथापुरा गांव में हुई।

उन्होंने कहा कि आठ से 13 साल की उम्र के लड़के सुबह अपने परिवार के सदस्यों को यह कहकर घर से निकले कि वे खेलने जा रहे हैं। जब वे काफी देर तक घर नहीं लौटे तो उनके परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी खोजबीन की।

उन्होंने कहा कि बाद में परिजनों ने लड़कों के शवों को पानी से भरे एक गड्ढे में तैरते हुए पाया।

एसपी ने कहा कि गांव में एक पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा था और ठेकेदार ने गड्ढे को खुला छोड़ दिया था।

सिंह ने कहा कि जांच के बाद ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि घटना के वक्त पानी से भरे गड्ढे में लड़के ट्यूब से खेल रहे थे।

सं. दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\