देश की खबरें | बिहार के अररिया में घर के बाहर तीन बम मिले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के अररिया जिले में एक घर के बाहर तीन बम पाए गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अररिया, तीन अप्रैल बिहार के अररिया जिले में एक घर के बाहर तीन बम पाए गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि बुधवार रात बैरगाछी थाना क्षेत्र के बोची गांव में एक घर के बाहर एक बैग में बम रखे थे।
पुलिस के अनुसार, संदेह है कि भूमि विवाद के बाद लोगों को डराने के लिए बम घर के बाहर रखे गए थे।
इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘गिरफ्तार किए गए दोनों लोग रिश्तेदार हैं और उनके बीच गांव में कुछ जमीन को लेकर काफी समय से विवाद है। मंगलवार को उनके बीच मामूली झड़प हुई थी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा संदेह है कि बम रखने का संबंध मंगलवार को हुई झड़प से है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और घटनास्थल से बरामद सभी बमों को पुलिस ने निष्क्रिय कर दिया है।’’
पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)