देश की खबरें | हत्या के प्रयास के मामले में तीन को जमानत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने हत्या के प्रयास के एक मामले में तीन लोगों को जमानत दे दी है।

ठाणे, 11 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने हत्या के प्रयास के एक मामले में तीन लोगों को जमानत दे दी है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पीएम गुप्ता ने मनोज शर्मा, शाहबाज खान और प्रथमेश कांबले को 28 अगस्त को जमानत पर रिहा कर दिया।

न्यायाधीश ने मामले के एक अन्य आरोपी लोकेश विजय रावजी की गिरफ्तारी पूर्व जमानत याचिका को भी स्वीकार कर लिया।

बता दें कि इस साल छह जून को चंदन मनोज गुप्ता पर तलवारों से हमला करने के आरोप में तीनों आरोपियों को चीतलसर थाने के पुलिस कर्मियों ने गिरफ्तार किया था।

बचाव पक्ष के वकील अमरेश जाधव ने कहा कि मामले के संबंध में पुलिस द्वारा की गई जांच में त्रुटि थी, इसमें पहचान करने के तरीके में अनियमितताएं भी शामिल थीं।

28 अगस्त को पारित किए गए आदेश की प्रति शनिवार को उपलब्ध करवाई गई थी।

आदेश में न्यायाधीश पीएम गुप्ता ने समानता का हवाला देते हुए तीनों को जमानत दे दी। अन्य को जमानत पर रिहा किया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े