देश की खबरें | अलीगढ़ भीड़ हिंसा मामले में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अलीगढ़ जिले की हरदुआगंज थाना पुलिस ने यहां भीड़ द्वारा की गई हिंसा के संबंध में दर्ज मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अलीगढ़ (उप्र), 26 मई अलीगढ़ जिले की हरदुआगंज थाना पुलिस ने यहां भीड़ द्वारा की गई हिंसा के संबंध में दर्ज मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, प्रतिबंधित मवेशियों के मांस ले जाने के संदेह में शनिवार को भीड़ द्वारा चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या का प्रयास किया गया और उनके वाहन में आग लगा दी गई।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि शनिवार को मांस का कारोबार करने वाले कुछ व्यापारियों पर भीड़ द्वारा किए गए हमले के सिलसिले में वांछित तीन लोगों को रविवार शाम हरदुआगंज के पास बरोठा नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए लोगों में विजय बजरंगी, विजय कुमार गुप्ता और लवकुश शामिल हैं। पुलिस ने एक बयान में कहा कि वह शेष वांछित लोगों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने कथित भीड़ हमले का स्क्रीनशॉट भी जारी किया है और लोगों से हमलावरों की पहचान करने में मदद करने की अपील की है।

हमले में मांस व्यापारी, मवेशी का मांस ले जा रहे वाहन के चालक और सहायक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान अकील (35), नदीम (32), अकील (43) और अरबाज (38) के रूप में हुई है और उनका जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस बीच, पीड़ितों में से एक के परिवार के सदस्य ने हरदुआगंज थाने में हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। प्राथमिकी में मुख्य रूप से दक्षिणपंथी संगठनों से जुड़े नामजद 12 व्यक्तियों के साथ 25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजीव सुमन ने सोमवार को एक बयान में कहा, "किसी को भी शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी और शरारत करने के किसी भी प्रयास से सख्ती से निपटा जाएगा।"

प्रतिबंधित मवेशी का मांस ले जाने के संदेह में भीड़ द्वारा चार लोगों की बुरी तरह पिटाई के एक दिन बाद रविवार को पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने शनिवार को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत चार घायलों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अमृत जैन ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को हरदुआगंज थाने के पनेट्टी गांव के पास वाहन से जब्त मांस का नमूना मथुरा स्थित राज्य प्रयोगशाला भेजा गया है ताकि पता लगाया जा सके कि यह प्रतिबंधित मवेशी का मांस था या नहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू