देश की खबरें | अलवर के गुरुद्वारे के पूर्व ग्रंथी के केश काटने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान पुलिस ने अलवर जिले के एक गुरूद्वारे के पूर्व ग्रंथी के केश काटने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जयपुर, 28 जुलाई राजस्थान पुलिस ने अलवर जिले के एक गुरूद्वारे के पूर्व ग्रंथी के केश काटने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अलवर की पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि अलवर में रामगढ़ थानाक्षेत्र के मिलकपुर के पूर्व ग्रंथी को 21 जुलाई की रात को अलावडा गांव के पास रास्ते में रोककर उनके केश काटने की घटना में शामिल चार आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि ग्रंथी के दोस्त के बेटे ने किसी विवाहिता से चल रहे प्रेम प्रसंग के चलते अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था।

उन्होंने बताया कि घटना का मुख्य आरोपी सुंदर (19) अलावडा गांव का निवासी है और पूर्व ग्रंथी गुरुबख्श सिंह के नजदीकी दोस्त दलवीर का बेटा है।

पुलिस के अनुसार सुंदर कुछ समय पहले मेव समुदाय की एक विवाहिता महिला के साथ भाग गया था और अलावडा गांव के सरपंच जुम्मा ने महिला को बरामद करने में पुलिस की मदद की थी। महिला पास के मिलकपुर गांव की रहने वाली है।

पुलिस के मुताबिक महिला और सुंदर दोनों साथ रहना चाहते थे, लेकिन उनके परिवार वाले उन्हें साथ ले गए। इससे नाराज सुंदर जुम्मा को सबक सिखाना चाहता था और उसे झूठे मुकदमे में फंसाना चाहता था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुंदर ने अपने चार दोस्तों के साथ पूर्व ग्रंथी गुरू बख्श सिंह की आंखों में मिर्च पाउडर फेंका और उसके बाल काट यह सोचकर काट दिये कि पुलिस इस घटना के पीछे प्राथमिक तौर पर जुम्मा और उसके परिवार के सदस्यों पर शक करेगी और उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।

उन्होंने बताया कि विवाहिता महिला को पकडवाने में सरपंच जुम्मा का हाथ होने के कारण महिला और सुंदर दोनों सरपंच के खिलाफ थे, इस वजह से सुंदर ने अपने दोस्तों शौकत मेव और मौसम मेव के साथ मिलकर अलावडा गांव में इस घटना को अंजाम दिया ताकि महिला के घर वाले और सरपंच जुम्मा इस मुकदमे में बंद हो जाये और उनका प्रेम प्रसंग जारी रह सके।

उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने सुंदर के अलावा उसके दो दोस्तों शौकत मेव और मौसम मेव को भी गिरफ्तार किया है।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट