देश की खबरें | उत्तराखंड में मुसलमानों की दुकानों पर धमकी भरे पोस्ट चिपकाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के पुरोला क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय के एक व्यक्ति समेत दो लोगों द्वारा नाबालिग लड़की के अपहरण की कोशिश नाकाम होने के कुछ दिन बाद मुसलमानों की दुकानों पर पोस्टर चिपके हुए मिले हैं, जिनमें उन्हें धमकी देते हुए तुरंत पुरोला छोड़कर जाने के लिए कहा गया है।

उत्तरकाशी (उत्तराखंड), छह जुलाई उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के पुरोला क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय के एक व्यक्ति समेत दो लोगों द्वारा नाबालिग लड़की के अपहरण की कोशिश नाकाम होने के कुछ दिन बाद मुसलमानों की दुकानों पर पोस्टर चिपके हुए मिले हैं, जिनमें उन्हें धमकी देते हुए तुरंत पुरोला छोड़कर जाने के लिए कहा गया है।

पुरोला के थाना प्रभारी खजान सिंह चौहान ने कहा कि रविवार शाम दुकानों पर ये पोस्टर चिपकाए गए।

उन्होंने कहा कि पोस्टरों में दुकानदारों से तत्काल पुरोला छोड़कर जाने के लिए कहा गया है।

पुलिस ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय व्यापार मंडल और जन प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनसे शांति और कानून- व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

चौहान ने कहा कि कथित तौर पर पोस्टर लगाने वाले ‘देवभूमि रक्षा अभियान’ के अज्ञात लोगों के खिलाफ क्षेत्र की शांति भंग करने का षड़यंत्र रचने और विशेष समुदाय की भावनाएं भड़काने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि पोस्टर चिपकाने के मामले की जांच शुरू कर दी गई है और देवभूमि रक्षा अभियान से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है।

मुसलमानों के एक समूह ने पुरोला के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) देवानंद शर्मा तथा एसएचओ चौहान से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और शहर की शांति व सामाजिक सौहार्द को भंग करने की मंशा रखने वाले एक विशेष समुदाय के संदिग्ध व आपराधिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि कस्बे में इस तरह की स्थिति पैदा करने वाले तत्वों की पहचान की जानी चाहिए।

ज्ञापन में कहा गया है कि मुस्लिम परिवार वर्षों से स्थानीय लोगों के साथ शांति से रह रहे हैं और व्यापार कर रहे हैं लेकिन पिछले कुछ वर्षों से अपराधी प्रवृत्ति के लोग बाहर से आ रहे हैं और व्यापार करने के नाम पर कस्बे में सामाजिक माहौल को खराब कर रहे हैं।

उन्होंने आपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की व्यापार मंडल की मांग का समर्थन किया।

कपड़ा कारोबारियों अशरफ और रईस ने कहा कि जहां तक आपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की बात है, तो वे व्यापार मंडल के साथ हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू