देश की खबरें | धमकी भरा पत्र : मुंबई पुलिस ने सलमान खान का बयान दर्ज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी देने वाले पत्र के मामले में मुंबई पुलिस ने अभिनेता का बयान दर्ज कर लिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को इस आशय की जानकारी दी।

मुंबई, सात जून अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी देने वाले पत्र के मामले में मुंबई पुलिस ने अभिनेता का बयान दर्ज कर लिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को इस आशय की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि खान का बयान सोमवार की शाम दर्ज किया गया, जिसके बाद वह हैदराबाद रवाना हो गए।

इससे पहले पुलिस ने धमकी भरे पत्र के सिलसिले में अभिनेता के पिता सलीम खान का बयान दर्ज किया था। पुलिस ने बांद्रा स्थित सलमान खान के आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पत्र में लिखा है ‘‘सलीम खान, सलमान खान, बहुत जल्द आपका मूसेवाला की तरह हश्र होगा...।’’

गौरतलब है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा जिले में पिछले महीने गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

गौरतलब है कि रविवार को सलीम खान सुबह की सैर के बाद बांद्रा बैंडस्टैंड के पास एक बेंच पर बैठे थे, उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उन्हें धमकी भरा पत्र दे गया।

बांद्रा थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 506-2 (आपराधिक धमकी) में मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\