विदेश की खबरें | लोगों को ठगने के लिए मजबूर किए गए हजारों व्यक्ति म्यांमा सीमा पर हिरासत में बंद, घर वापसी का इंतजार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दुनिया भर के देशों से आए ये हजारों बीमार, थके हुए और भयभीत युवा अब अपने देश लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

दुनिया भर के देशों से आए ये हजारों बीमार, थके हुए और भयभीत युवा अब अपने देश लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

थाईलैंड, चीन और म्यांमा प्राधिकारियों ने पिछले महीने एक बहुप्रचारित अभियान के तहत, म्यांमा में बंद परिसरों से 7,000 से अधिक लोगों को रिहा कराया। इन लोगों को इन परिसरों में बंद कर अमेरिका समेत दुनिया भर के देशों में साइबर धोखाधड़ी करने के लिए मजबूर किया गया था।

जब इन युवाओं को रिहा कराया गया, तो उन्हें लगा कि उनका दु:स्वप्न समाप्त हो गया है, लेकिन ऐसा नहीं था। ये लोग अब ऐसे भीड़भाड़ वाले केंद्रों में रहने के लिए मजबूर हैं, जहां न तो चिकित्सा देखभाल की व्यवस्था है और न ही पर्याप्त भोजन है और उन्हें यह भी नहीं पता कि उन्हें उनके घर कब भेजा जाएगा।

भारत से आए एक युवक ने अपना नाम नहीं बताने की शर्त पर ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि उसके साथ एक ही शिविर में करीब 800 लोगों को रखा गया है और उनके इस्तेमाल के लिए मात्र 10 शौचालय है, जो अत्यधिक गंदे हैं। उसने बताया कि वहां मौजूद कई लोग बुखार और खांसी से पीड़ित हैं।

उसने कहा, ‘‘अगर हम यहां स्वास्थ्य समस्याओं के कारण मर गए, तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा?’’

इन लोगों को हिरासत में रखने वाले सशस्त्र समूहों और सीमा पार थाईलैंड के अधिकारियों का कहना है कि वे इन लोगों की स्वदेश वापसी के लिए उनके देशों की सरकारों की ओर से कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि साइबर घोटाला उद्योग पर नकेल कसने का पहला बड़ा प्रयास एक बढ़ते मानवीय संकट में बदल गया है।

‘यूनाइटेड स्टेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ पीस’ के एक अनुमान के अनुसार, रिहा किए गए ये लोग क्षेत्र भर में इसी प्रकार के घोटाले में शामिल 3,00,000 लोगों का एक छोटा सा हिस्सा हैं।

मानवाधिकार समूहों और विश्लेषकों का कहना है कि अवैध घोटाले करने वाले ये नेटवर्क तब तक काम करते रहेंगे, जब तक उनके खिलाफ व्यापक कार्रवाई नहीं की जाती।

इन फंसे हुए लोगों में से कुछ उच्च शिक्षा प्राप्त हैं और धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलते हैं। उन्हें आकर्षक नौकरियां देने का वादा करके शुरू में थाईलैंड लाया गया और बाद में म्यांमा ले जाया गया, जहां उन्हें इमारतों में बंद कर दिया गया। उन्हें दिन में 16-16 घंटे तक कंप्यूटर पर बैठकर घोटाले करने के लिए मजबूर किया गया। यदि वे ऐसा काम करने से इनकार करते थे, तो उन्हें पीटा जाता था, भूखे रखा जाता था और बिजली के झटके दिए जाते थे।

इन लोगों में शामिल एक पाकिस्तानी व्यक्ति ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा, ‘‘आपका पासपोर्ट जब्त कर लिया जाता है, आप बाहर नहीं जा सकते और सब कुछ नरक जैसा होता है।’’

महामारी के दौरान परिसरों से अपनी गतिविधियां संचालित करने वाले ये साइबर घोटालेबाज दुनिया भर के लोगों को निशाना बनाकर खूब फले-फूले। ड्रग्स और अपराध पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय का अनुमान है कि 2023 में अकेले एशिया में 18 से 37 अरब अमेरिकी डॉलर के बीच नुकसान हुआ, जबकि इस आपराधिक उद्योग के प्रसार के खिलाफ सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

बीजिंग ने इस साल क्षेत्र की सरकारों पर इन घोटालों के खिलाफ कार्रवाई का दबाव डालना शुरू किया। दरसअल एक युवा चीनी अभिनेता को थाईलैंड में अभिनय का मौका दिलाने का वादा करने के बाद तस्करी करके म्यांमा ले जाया गया था। उसकी प्रेमिका ने उसे छुड़ाने के लिए सोशल मीडिया पर एक अभियान चलाया, जो वायरल हो गया, जिसके बाद उसे रिहा कराया गया।

इसके बाद एक वरिष्ठ चीनी सरकारी अधिकारी ने थाईलैंड और म्यांमा की यात्रा की और इन घोटालों को समाप्त करने की मांग की। इसके जवाब में थाईलैंड ने म्यांमा के पांच सीमावर्ती शहरों में बिजली, इंटरनेट और गैस की आपूर्ति काट दी। कुछ ही समय बाद म्यांमा के इस हिस्से में सक्रिय जातीय मिलिशिया समूहों - ‘कायिन बॉर्डर गार्ड फोर्स’ और ‘डेमोक्रेटिक कायिन बुद्धिस्ट आर्मी’ ने फंसे हुए कुछ लोगों से पूछा कि क्या वे जाना चाहते हैं और फिर उन्हें उनके परिसरों से बाहर निकाल दिया।

अब इन लोगों को ऐसे शिविरों में रखा गया है, जहां अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में रहने को मजबूर हैं।

अस्थायी हिरासत केंद्र में रह रहे एक अन्य भारतीय (24) ने अपना नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि हर व्यक्ति घर वापस लौटने का इंतजार कर रहा है। उसने केंद्र में छुपाकर रखे गए एक फोन के जरिए बात की।

म्यांमा के अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई गई एक अपुष्ट सूची के अनुसार, उनके यहां 29 देशों के नागरिक हिरासत में हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\