देश की खबरें | भाजपा को यमुनापार भेजने वाले भ्रष्टाचार की यमुना में गोता लगा रहे हैं-दीपेन्द्र हुड्डा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार पर घोटाले में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुये कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि ऐसा कोई दिन शायद ही बीतता हो जब इस सरकार के किसी घोटाले की खबर अखबारों में न आती हो।
जींद, 13 अगस्त हरियाणा में सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार पर घोटाले में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुये कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि ऐसा कोई दिन शायद ही बीतता हो जब इस सरकार के किसी घोटाले की खबर अखबारों में न आती हो।
हुड्डा ने सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल जजपा का नाम लिये बगैर कहा, ‘‘पिछले चुनाव में जो लोग भाजपा को यमुनापार भेजने की बात करते थे, आज वो भाजपा के साथ भ्रष्टाचार की यमुना में गोता लगा रहे हैं।’’
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की छूट पर बना यह - भाजपा और जजपा - गठबंधन हरियाणा को दीमक की तरह खा रहा है।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों की शह पर हजारों करोड़ के दर्जनों घोटाले हो चुके हैं और ऐसा कोई दिन शायद ही बीतता हो जब इस सरकार के किसी घोटाले की खबर अखबारों में न आती हो।
उन्होंने कहा कि लेकिन घोटालों के डबल इंजन की सरकार ने किसी भी घोटाले में बड़े मगरमच्छों पर कोई कार्रवाई नहीं की।
सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज गांव धरौदी में नरवाना हलके के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ 'विपक्ष आपके समक्ष' कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा बैठक ली और सभी को कार्यक्रम का न्योता भी दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)