ताजा खबरें | देश की आस्था, सुरक्षा और विकास से वंचित रखने वालों को एक-एक वोट के लिए है तरसाना : आदित्यनाथ

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. उन्होंने लोगों से कहा, ‘‘आप उन्हें बोल दीजिए कि जो देश, विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के बारे में सोचेगा, उसी को आप वोट देंगे।’’

उन्होंने लोगों से कहा, ‘‘आप उन्हें बोल दीजिए कि जो देश, विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के बारे में सोचेगा, उसी को आप वोट देंगे।’’

योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर के शिकारपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. भोला सिंह के पक्ष में वोट करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश की अस्मिता को बचाने के लिए कई नारे दिये, जिसका कांग्रेस मजाक उड़ाया करती थी तथा सपा और बसपा कांग्रेस का समर्थन करती थी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, बसपा और सपा देश की तमाम समस्याओं की जड़ है, जबकि भारतीय जनता पार्टी इन समस्याओं का समाधान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को अनुच्छेद 370 दिया, जबकि भाजपा ने इसे समाप्त करके आतंकवाद की ताबूत पर अंतिम कील ठोकने का काम किया है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब देश में विस्टोफ और आतंकवादी गतिविधियां नहीं होती हैं क्योंकि वे जानते हैं कि उनके साथ उनके आका को भी ठीक कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा,‘‘ऐसे में इस बार आस्था और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों, विकास से वंचित रखने वालों, युवा पीढ़ी और अन्नदाता किसानों के साथ अन्याय करने वालों और बेटी-व्यापारी को डराने वालों को एक-एक वोट के लिए तरसा दीजिये। आप उन्हें बोल दीजिये कि जो देश, विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के बारे में सोचेगा उसी को हम वोट देंगे।’’

उन्होंने कहा ,‘‘दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में आज लोकसभा के चुनाव के प्रथम चरण का मतदान हो रहा है, जिसके परिणामों को लेकर हम निश्चिंत हैं। इस भाव के साथ पूरा देश एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने के लिए संकल्पित दिखायी दे रहा है। इसी के तहत दूसरे चरण के मतदान के लिए हम सभी से आह्वान करने आये हैं।’’

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को एक नई पहचान, दुनिया में सम्मान और आतंकवाद की समस्या से निजात दिलायी है, ऐसे में हमारा भी दायित्व है कि देश में तीसरी बार भी मोदी सरकार बने।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा , ‘‘ रामनवमी के अवसर पर भगवान राम का सूर्य तिलक हुआ, जिसे पूरी दुनिया ने देखा। कांग्रेस, सपा और बसपा ने हमें इससे वंचित रखने का पाप किया। इतना ही नहीं, ये सभी भगवान राम के होने का प्रमाण मांगते रहे।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में रामलला का दिव्य, भव्य और नव्य मंदिर बनाया तो ये सभी कहने के लिए मजबूर हो गये कि राम सबके हैं।

उन्होंने कहा कि यह आपके एक वोट की ताकत से संभव हो पाया है, जिन्होंने इनके स्वर ही बदल दिये हैं और आज पूरा देश एक बार फिर से मोदी सरकार पर सहमत है क्योंकि समस्याओं का समाधान करना ही मोदी सरकार का दायित्व है ऐसे में आपको अपने एक-एक वोट की कीमत को समझते हुए सही दिशा में वोट करना है।

इस अवसर पर भाजपा बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष विकास चौहान, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, लोकसभा प्रत्याशी डॉ. भोला सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया आदि उपस्थित रहे।

जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी