देश की खबरें | दक्षिण कन्नड़ में तीन हत्याओं में शामिल लोग जल्द दंडित किये जाएंगे: कर्नाटक के डीजीपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रवीण सूद ने सोमवार को आश्वस्त किया कि दक्षिण कन्नड़ जिले में पिछले 10 दिनों के दौरान तीन लोगों की हत्याओं में शामिल लोगों को गिरफ्तार करके जल्द दंडित किया जाएगा और इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि उनकी संगठनात्मक या वैचारिक पृष्ठभूमि क्या है।

मंगलुरु, एक अगस्त कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रवीण सूद ने सोमवार को आश्वस्त किया कि दक्षिण कन्नड़ जिले में पिछले 10 दिनों के दौरान तीन लोगों की हत्याओं में शामिल लोगों को गिरफ्तार करके जल्द दंडित किया जाएगा और इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि उनकी संगठनात्मक या वैचारिक पृष्ठभूमि क्या है।

शीर्ष अधिकारियों के साथ घटनाक्रम और जांच की समीक्षा करने के बाद डीजीपी ने लोगों से आह्वान किया कि यदि उनके पास हत्याओं के संबंध में जानकारी है, तो इसे साझा करके पुलिस का सहयोग करें।

सूद ने कहा, ‘‘10 दिनों में तीन हत्याएं हुई हैं: पहला मसूद मामला है जिसमें आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेजा गया। दूसरा, प्रवीण की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है। तीसरा, फाजिल की हत्या के मामले में अपराध के लिए इस्तेमाल एक कार और उसके मालिक को पकड़ा गया है।’’

सूद ने कहा कि हत्यारों को जल्द पकड़ कर उन्हें दंडित किया जाएगा। यहां पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि अब तक की गिरफ्तारियों और जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां की जाएंगी और सुनिश्चित किया जाएगा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘... मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि तीनों मामलों के पीछे जितने भी लोग हैं, चाहे उनके पीछे कोई भी संगठन या विचारधारा हो, हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे। हम उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।’’

दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया तालुक के बेल्लारे में 26 जुलाई की रात अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने 32 वर्षीय जिला भारतीय युवा मोर्चा समिति के सदस्य प्रवीण नेत्तार की हत्या कर दी थी, जिससे आक्रोश फैल गया था।

कर्नाटक पुलिस ने 28 जुलाई को हुई हत्या के सिलसिले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से संदिग्ध संबंध रखने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

नेत्तार की हत्या से पहले बेल्लारे में मसूद (18) की हत्या कर दी गई थी; इसके बाद सूरथकल मंगलुरु शहर के बाहरी इलाके में मोहम्मद फाजिल (23) की हत्या कर दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\