देश की खबरें | राजनीतिक विरोधियों पर साइबर हमले कराने वालों को चीन से निपटने में दिक्कत नहीं होनी चाहिये: शिवसेना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना ने बृहस्पतिवार को भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिन्होंने महाराष्ट्र में राजनीतिक विरोधियों पर ''साइबर हमले'' कराए, उन्हें सीमा पर भारत से भिड़ रहे चीन से निपटने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिये।
मुंबई, आठ अक्टूबर शिवसेना ने बृहस्पतिवार को भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिन्होंने महाराष्ट्र में राजनीतिक विरोधियों पर ''साइबर हमले'' कराए, उन्हें सीमा पर भारत से भिड़ रहे चीन से निपटने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिये।
शिवसेना की सहयोगी पार्टी कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया था कि जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस और राज्य सरकार को बदनाम करने के लिये ''हजारों'' ट्विटर अकाउंट बनाए गए थे। कांग्रेस के बयान के बाद शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में भाजपा पर निशाना साधा।
यह भी पढ़े | Delhi Air Pollution: आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को कहा-राजनीति बोर्ड.
कांग्रेस ने इसे ''भाजपा द्वारा फैलाया जा रहा सोशल मीडिया आतंकवाद'' करार दिया था। भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को ''झूठे और बेबुनियाद'' बताते हुए खारिज कर दिया था।
भाजपा की पूर्व सहयोगी शिवसेना और कांग्रेस महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार में घटक दल हैं।
'सामना' में एक संपादकीय में दावा किया गया है कि 14 जून को राजपूत की मौत के बाद ''सोशल मीडिया पर 80 हजार फर्जी अकाउंट'' बनाए गए, जिन्हें अमेरिका, नेपाल , तुर्की, जापान, सिंगापुर, थाईलैंड, इंडोनेशिया और श्रीलंका से चलाया जा रहा था।
मुखपत्र में भाजपा का नाम लिये बिना कहा गया है, ''जो सरकार महाराष्ट्र में राजनीतिक विरोधियों पर ऐसे साइबर हमले करा सकती हो, उसे चीन से लड़ने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिये।''
संपादकीय में कहा गया है, ''साइबर हमले तो नाकाम हो गए। लेकिन हमें लद्दाख और कश्मीर में जीत हासिल करने के लिये राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता के वास्ते अपने राजनीतिक मतभेद भुला देने चाहिये। ''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)