खेल की खबरें | थाम्पसन हेरा ने डायमंड लीग फाइनल में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ जीती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जमैका की इस धाविका ने गुरुवार को अपना तीसरा डायमंड लीग खिताब जीता। उन्होंने ब्रिटेन की डीना एशेर स्मिथ को पीछे छोड़ा जिन्होंने 10.83 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

जमैका की इस धाविका ने गुरुवार को अपना तीसरा डायमंड लीग खिताब जीता। उन्होंने ब्रिटेन की डीना एशेर स्मिथ को पीछे छोड़ा जिन्होंने 10.83 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

वह उन ओलंपिक चैंपियन में शामिल रही जिन्होंने डायमंड लीग के सत्र की आखिरी प्रतियोगिता में जीत दर्ज की।

आर्मंड डुपलेंटिस ने 6.06 मीटर के साथ पुरुषों की बांसकूद (पोल वॉल्ट) का खिताब जीता। नार्वे के विश्व रिकार्ड धारक कार्सटन वॉरहोम ने पुरुषों की 400 मीटर दौड़ 47.35 सेकेंड में पूरी करके अपने खिताब का बचाव किया।

महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में फेथ किपियेगोन चैंपियन बनी। उन्होंने तीन मिनट 58.33 सेकेंड में दौड़ पूरी की।

तोक्यो में संयुक्त विजेता रहे इटली के जियानमार्को ताम्बेरी ने पुरुषों की ऊंची कूद में 2.34 मीटर के साथ खिताब जीता। तोक्यो में रजत पदक विजेता रहे अमेरिका के फ्रेड केरले ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ 9.87 सेकेंड में पूरी करके खिताब अपने नाम किया।

प्रत्येक विजेता को 30,000 डॉलर का नकद पुरस्कार मिला।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

MI vs RCB Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें