खेल की खबरें | आत्मविश्वास के लिये इस तरह की जीत की जरूरत थी : मार्क बाउचर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लंबे समय से बदलाव के दौर से गुजर रही दक्षिण अफ्रीका टीम के मुख्य कोच मार्क बाउचर का मानना है कि बदलाव का दौर पहले ही पूरा हो चुका था लेकिन भारत के खिलाफ मिली जीत जैसे नतीजे की जरूरत थी ताकि टीम का आत्मविश्वास बढ सके ।

केपटाउन, 24 जनवरी लंबे समय से बदलाव के दौर से गुजर रही दक्षिण अफ्रीका टीम के मुख्य कोच मार्क बाउचर का मानना है कि बदलाव का दौर पहले ही पूरा हो चुका था लेकिन भारत के खिलाफ मिली जीत जैसे नतीजे की जरूरत थी ताकि टीम का आत्मविश्वास बढ सके ।

प्रशासनिक संकट, सितारा खिलाड़ियों के संन्यास और नस्लवाद के आरोपों से दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट पिछले 24 महीने से जूझ रहा है ।

भारत को टेस्ट श्रृंखला में 2 . 1 से और वनडे श्रृंखला में 3 . 0 से हराने के बाद आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में बाउचर ने कहा ,‘‘ हमने अपने सफर के बारे में बात की । हम 3 . 0 से जीतना चाहते थे । हमने काफी कठिन समय देखा है और उसके गुजरने के बाद ही अच्छे दौर की अहमियत बढ जाती है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हम इस नतीजे की तारीफ करते हैं लेकिन हमारे पैर जमीन पर है । यह हमारी सतत यात्रा का एक सुखद अध्याय है । हमारे पास तेम्बा बावुमा जैसा कप्तान है जिसके भीतर जीत की ललक है और यह अच्छी बात है ।’’

नस्लवाद के आरोपों में अनुशासनात्मक सुनवाई का सामना कर रहे पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने बतौर कोच अपने कैरियर में आये खराब दौर के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया । उन्होंने इस बात का भी जवाब नहीं दिया कि भारत पर मिली जीत क्या उनके कोचिंग कैरियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं इसका जवाब नहीं दे सकता । प्रगति अच्छी रही है और लंबे समय पहले ही हम बदलाव के दौर से उबर चुके थे लेकिन इस तरह के नतीजे की जरूरत थी । कोरोना काल में हमने कई नये प्रयोग किये और कई खिलाड़ियों को मौके दिये जिसका फल अब मिल रहा है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\