देश की खबरें | ओडिशा में तीन दिन के भीतर बिजली के झटके से तीसरे हाथी की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के क्योंझर जिले में बिजली का झटका लगने से दो मादा हाथियों की मौत के बाद शनिवार को प्रदेश के अंगुल जिले में करंट लगने से एक अन्य हाथी की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 27 अगस्त ओडिशा के क्योंझर जिले में बिजली का झटका लगने से दो मादा हाथियों की मौत के बाद शनिवार को प्रदेश के अंगुल जिले में करंट लगने से एक अन्य हाथी की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि एक अधेड़ उम्र का हाथी अंगुल जिले के सतकोसिया वन्यजीव अभयारण्य के पम्पासर क्षेत्र के जगन्नाथपुर बीट हाउस से करीब 500 मीटर दूर वन क्षेत्र में एक शिकारी द्वारा कथित तौर पर बिछाए गए करंट वाले तार के संपर्क में आ गया।

मुख्य क्षेत्रीय वन संरक्षक, जोगा नंदा ने बताया कि सतकोसिया संभाग के वन अधिकारी सरोज पांडा और सहायक वन संरक्षक शुभेंदु बेहरा घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और घटना की जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि 25 अगस्त को क्योंझर जिले के सदर वन क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में दो मादा हाथियों की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई थी।

वन विभाग के अधिकारियों ने बिजली का तार बिछाने वाले शिकारियों को पकड़ने के लिए छापामारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, लेकिन असल शिकारियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

उन्होंने बताया कि जून में सतकोसिया अभयारण्य में कम से कम तीन हाथियों की मौत हो गई थी।

वन विभाग के कर्मियों ने गोपापुरा वन क्षेत्र से एक हाथी का कंकाल बरामद किया था और बाद में एक और बीमार हाथी की मौत की खबर सामने आई थी।

वहीं, 28 जून को अंगुल जिले के सतकोसिया कुसाखली जंगल में एक और हाथी मृत पाया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू