Australia vs India: सिडनी टेस्ट में हार के बाद गौतम गंभीर ने रोहित और विराट के भविष्य पर दिया बयान, बोले- वे तय करेंगे भारत के लिये क्या सर्वश्रेष्ठ

भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा कि खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली में उत्कृष्ट प्रदर्शन की ललक है और वे ही टीम के सर्वश्रेष्ठ हित को ध्यान में रखकर टेस्ट क्रिकेट में अपने भविष्य पर फैसला लेंगे.

Gautam Gambhir (Photo: X)

सिडनी, पांच जनवरी: भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा कि खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली में उत्कृष्ट प्रदर्शन की ललक है और वे ही टीम के सर्वश्रेष्ठ हित को ध्यान में रखकर टेस्ट क्रिकेट में अपने भविष्य पर फैसला लेंगे. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत की 1 . 3 से हार के बाद गौतम ने दोनों दिग्गजों पर यह टिप्पणी की. आस्ट्रेलिया ने पांचवां और आखिरी टेस्ट ढाई दिन के भीतर जीतकर दस साल बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की और भारत को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से भी बाहर कर दिया. गंभीर ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ वे उत्कृष्ट प्रदर्शन की ललक रखने वाले दृढ इंसान है. वे ही तय करेंगे कि भारतीय क्रिकेट के लिये क्या सर्वश्रेष्ठ है.’’

यह भी पढें: Border-Gavaskar Trophy: हमें इस उपलब्धि पर गर्व, ये हमारे जीवन का सबसे खास समय:; पैट कमिंस

उन्होंने कहा ,‘‘ ड्रेसिंग रूम को प्रसन्न रखने के लिये मुझे ईमानदार और सभी के प्रति निष्पक्ष होना होगा. रोहित शर्मा ने शीर्ष स्तर पर जवाबदेही दिखाई है.’’ भारतीय कप्तान रोहित ने खराब फॉर्म के कारण खुद को पांचवें टेस्ट से बाहर रखा था. कोहली भी पूरी श्रृंखला में जूझते रहे और आठ बार स्लिप में कैच देकर आउट हुए.

गंभीर ने साफ तौर पर कहा कि वह चाहेंगे कि टेस्ट क्रिकेट को लेकर अगर प्रतिबद्धता है तो सभी खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेलें. उनका इशारा शायद सीनियर खिलाड़ियों की ओर था जो रणजी ट्रॉफी नहीं खेलते हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli-Anushka Visit Radha Vatika Ashram: वृंदावन के राधा वाटिका आश्रम पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद जी महाराज के सत्संग में हुए शामिल; देखें VIDEOS

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में लिया प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद, राधा वाटिका आश्रम के वीडियो हुए वायरल

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट