देश की खबरें | संसद कैंटीन में अब 100 रुपए की शाकाहारी थाली और 700 रुपए में मांसाहारी बुफे मिलेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संसद की कैंटीन में अब सांसदों सहित कर्मचारियों एवं अन्य को भोजन की अधिक कीमत चुकानी होगी । नयी कीमत सूची के तहत अब संसद की कैंटीन में 100 रुपए की शाकाहारी थाली और 700 रुपए में मांसाहारी बुफे मिलेगा।

नयी दिल्ली, 27 जनवरी संसद की कैंटीन में अब सांसदों सहित कर्मचारियों एवं अन्य को भोजन की अधिक कीमत चुकानी होगी । नयी कीमत सूची के तहत अब संसद की कैंटीन में 100 रुपए की शाकाहारी थाली और 700 रुपए में मांसाहारी बुफे मिलेगा।

हाल में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद की कैंटीन से भोजन पर सब्सिडी खत्म करने के बारे में घोषणा की थी । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने बताया था कि संसद की कैंटीन को अब उत्तर रेलवे के बदले भारतीय पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) चलाएगा।

लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी कैंटीन में परोसी जाने वाली खाद्य सामग्रियों की कीमतों की सूची के अनुसार, 27 जनवरी से यहां 58 फूड आइटम उपलब्ध रहेंगे इसमें शाकाहारी और मांसाहारी दोनों हैं। अब बुफे लंच 700 रुपए में मिला करेगा।

अब शाकाहारी बिरयानी की कीमत 50 है, वहीं चिकन बिरयानी की एक प्लेट की कीमत 100 रुपए होगी। शाकाहारी भोजन थाली अब 100 रूपये तथा चिकन करी 75 रूपये तथा मटन बिरयानी 150 रूपये में मिलेगी ।

पहले एक प्लेट चिकन करी 50 रूपये में, चिकन बिरयानी 65 रूपये, शाकाहारी थाली 35 रूपये, सलाद 9 रूपये और चपाती 2 रूपये में मिलती थी ।

नयी दरों के अनुसार, बुफे (मांसाहारी) 700 रूपये और बुफे (शाकाहारी) 500 रूपये और मिनी थाली शाकाहारी 50 रूपये में मिलेगी ।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी