देश की खबरें | बिहार में बाहर से आने वालों के लिए शराबबंदी में छूट नहीं दी जाएगी : नीतीश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में बाहर से आने वाले लोगों के लिए कठोर शराबबंदी कानून से राहत देने की मांग को शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खारिज कर दिया।

गोपालगंज, 24 दिसंबर बिहार में बाहर से आने वाले लोगों के लिए कठोर शराबबंदी कानून से राहत देने की मांग को शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खारिज कर दिया।

उन्होंने इन सुझावों को भी खारिज कर दिया कि शराब के आदी लोगों को चिकित्सीय आधार पर छूट दी जाए और कहा कि लोगों ने शराब पीकर अपना स्वास्थ्य खराब कर लिया है, न कि उन्हें शराब पीने से रोकने के कारण उनका स्वास्थ्य खराब हुआ है।

राज्यव्यापी सामाजिक सुधार अभियान के तहत उत्तर बिहार के इस जिले के दौरे में मुख्यमंत्री ने एक सभा में अपने ये विचार रखे। बिहार में अप्रैल 2016 में शराबबंदी लागू हुई थी।

कुमार ने शराबबंदी कानून की आवश्यकता पर जोर दिया, साथ ही उन्होंने बाल विवाह एवं दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों को भी समाप्त करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने शराबबंदी की इसलिए काफी संख्या में लोग मुझसे नाराज हैं। वे कहते हैं कि हमें कम से कम उन लोगों को छूट देनी चाहिए जो बाहर से आते हैं। क्या लोग बिहार में शराब पीने आते हैं?’’

गौरतलब है कि दीपावली के आसपास राज्य में मिलावटी शराब पीने से कई जिलों में 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई। गोपालगंज में ही 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें