देश की खबरें | रान्या सोना तस्करी मामले में सीआईडी ​​जांच वापस लेने का कोई दबाव नहीं था: कर्नाटक के गृह मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने बृहस्पतिवार को कहा कि कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव से जुड़े सोना तस्करी मामले में अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) की ​​जांच वापस लेने के लिए उन पर कोई दबाव नहीं था।

बेंगलुरु, 13 मार्च कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने बृहस्पतिवार को कहा कि कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव से जुड़े सोना तस्करी मामले में अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) की ​​जांच वापस लेने के लिए उन पर कोई दबाव नहीं था।

कर्नाटक सरकार ने रान्या के संबंध में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) पर तैनात पुलिसकर्मियों की चूक और कर्तव्य में लापरवाही के संबंध में सीआईडी ​​जांच के अपने आदेश को 24 घंटे के भीतर ही वापस ले लिया।

मंत्री ने कहा कि चूंकि कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग (डीपीएआर) ने रान्या के सौतेले पिता पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रैंक के अधिकारी के. रामचंद्र राव की संभावित भूमिका की जांच के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव गौरव गुप्ता को नियुक्त करने का आदेश दिया है, इसलिए इस मामले में समानांतर जांच की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि मामला सामने आते ही उन्होंने ही प्रोटोकॉल में हुई चूक की सीआईडी ​​जांच के आदेश दिए थे।

परमेश्वर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग (डीपीएआर) को भी निर्देश दिया क्योंकि वह (रामचंद्र राव) आईपीएस अधिकारी हैं। इसलिए हमने अपने (पुलिस) विभाग से जांच का आदेश नहीं देने और डीपीएआर को जांच करने देने का फैसला किया।’’

इसलिए डीपीएआर के आदेश को बरकरार रखा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदेश वापस ले लिया गया क्योंकि दो अलग-अलग जांच नहीं होनी चाहिए।

मंत्री ने कहा, ‘‘कोई दबाव नहीं था। न तो किसी ने जांच की मांग की और न ही इसे वापस लेने के लिए हम पर कोई दबाव था। बस यही बात थी। कोई भ्रम नहीं है।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा रान्या राव की शादी में उनके और मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के शामिल होने की तस्वीर साझा किए जाने के बारे में परमेश्वर ने कहा, ‘‘हम हजारों शादियों में जाते हैं।’’

हाल में यहां केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रान्या से 12.56 करोड़ रुपये मूल्य की सोने की छड़ें जब्त की गई थीं।

अधिकारियों ने बताया कि अगले दिन उनके आवास की तलाशी ली गई, जहां 2.06 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू