जरुरी जानकारी | एनएचएआई के लिए हो स्थायी कैडर: गडकरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के लिए एक स्थायी कैडर बनाने की वकालत की है।

नयी दिल्ली, छह फरवरी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के लिए एक स्थायी कैडर बनाने की वकालत की है।

गडकरी ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एनएचएआई में स्थायी कैडर होने से कर्मचारियों को तकनीकी प्रशिक्षण के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में भेजा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि गलतियां हो सकती हैं, जिन्हें सुधारना होगा। उन्होंने अधिकारियों से त्वरित निर्णय लेने और फाइलों को लंबित न रखने का भी आग्रह किया।

गडकरी ने कहा, ‘‘वर्तमान में, एनएचएआई में लोग प्रतिनियुक्ति पर आते हैं... जो लोग स्थायी कर्मचारी के रूप में किसी संगठन में शामिल होते हैं, वे लगाव की भावना प्रदर्शित करते हैं।’’

गडकरी ने कहा, ‘‘हमें एनएचएआई के लिए एक स्वतंत्र कैडर तैयार करने की जरूरत है।’’

इस बीच, मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटना वाले ‘ब्लैक स्पॉट’ की संख्या में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की।

वर्तमान में 9,000 से अधिक ‘ब्लैक स्पॉट’ की पहचान की गई है।

मंत्रालय ने मार्च, 2025 तक देश के सभी ‘ब्लैक स्पॉट’ को ठीक करने का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है।

एनएचएआइ्र तथा राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) देश में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\